घर से निकले मुखिया के भाई का शव धान के खेत से बरामद!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट!

मोतिहारी – घर से निकले मुखिया के भाई का शव धान के खेत से बरामद,पुलिस करवाई में जुटी

मोतिहारी में लगातार हो रही हत्या की घटना से दहशत ।तीन दिन में तीन हत्या से फैली सनसनी ।मेला देखने निकले मुफ़्सील थाना के बरियारपुर में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या ।वही पीपरा थाना क्षेत्र में बुधवार को ईख के खेत से एक युवक की हत्या कर फेका शव पुलिस ने किया बरामद।वही तीसरा घटना केसरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है ।जहा कल दोपहर घर से निकले ताजपुर पटखौलीया पंचायत के मुखिया के भाई का शव गुरुवार को घर से 200 मीटर धान के खेत के मेढ़ से बरामद किया गया ।मुखिया के भाई की हत्या की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी ।शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी ।वही परिवार में कोहराम मच गया ।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर शव को बरामद कर जांच में जुट गई है।पुलिस कई बिंदु पर जांच में जुटी है।
केसरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कोरर गांव के पास से ही एक युवक का पुलिस ने शव बरामद किया है ।युवक की पहचान ताजपुर पटखौली पंचायत के भोला कुमार मुखिया के छोटे भाई जयशंकर कुमार की बतायी जा रही है ।जो बुधवार दोपहर घर से निकला था ।शाम तक घर नही पहुचने पर परिजनों के काफी खोजबीन किया ।वही गुरुवार सुबह उसके घर से लगभग 200 मीटर पर ताड के पेड़ के पास घान की खेत के मेढ़ पर शव को बरामद किया गया ।शव मिलने की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया ।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।मृतक छह भाई में सबसे छोटा भाई बताया जा रहा है ।सूचना मिलते ही केसरिया पुलिस शव को बरामद कर करवाई में जुट गई है ।पुलिस शव बरामद के साथ ही वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुटी है ।पुलिस हत्या का कारण राजनीतिक द्वेषता या प्रेम प्रशंग सहित कई विन्दुओ पर जांच में जुटी है ।हत्या की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

Join us on:

Leave a Comment