मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण स्थगित हुआ है निकाय चुनाव- पूर्व मंत्री!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट!

कोर्ट के आदेश का अनुपालन के बगैर होने लगा था निकाय चुनाव। पूर्व विधि मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री के हठधर्मिता के कारण स्थगित हुआ है चुनाव। मोतिहारी के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार है पूर्व विधि मंत्री। नगर निकाय चुनाव के स्थगित होने और स्थागित कराने का आरोप भाजपा पर लगाने का आज राज्य सरकार के पूर्व विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने जोरदार जबाव दिया। प्रमोद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण हाई कोर्ट को चुनाव पर रोक लगाना पडा है। उन्होंने कहा कि जब मै विधि मंत्री था उस समय नगर निकाय चुनाव की फाईल मेरे सामने लायी गयी थी। अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद नगर निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन के बाद ही कराने का राय दिया था। जिसपर अधिकारियों ने सहमति दिया था,लेकिन मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण चुनाव की घोषणा हुई और हाई कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण सरका और प्रत्याशियों के करोडो-करोड रुपये बेवजह खर्च हो गये है। इसके लिए मुख्यमंत्री सीधे तौर पर दोषी है और जदयू के लोग भाजपा और केन्द्र सरकार पर आरोप लगा रहे है। इस गलती के लिए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना होगा। उन्होंने कहा कि जदयू के लोगों को और मुख्यमंत्री को भारत का संविधान पठ कर ज्ञानवर्धन करना चाहिए। राज्य सरकार के एडवोकेट जनरल ने हाई कोर्ट में हाजिर होकर सरकार को नियमों को मानने की प्रतिबद्धता जताया था और आज ये लोग हठधर्मिता के तहत् चुनाव कराने लगे। उन्होंने कहा कि अन्य मामले में लोग कोर्ट में हाजिर होकर जमानत कराये और कोर्ट से अब सजा हो रही है तो कहते है कि भाजपा लदा दिला रही है। पहले ही कोर्ट में हाजिर नही होना चाहिए और जमानत नही करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरु करने के पूर्व सरकार के अधिकारी चुनाव नहीं कराने की बात कह रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण चुनाव की प्रक्रिया शुरु हुई। मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना होगा।
बाइट :प्रमोद कुमार,भाजपा विधायक,मोतिहारी बाइट :प्रमोद कुमार,पूर्व विधि मंत्री

Join us on:

Leave a Comment