बालू माफिया के विरुद्ध सर्च अभियान में भारी मात्रा में नकदी और जिंदा कारतूस बरामद!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर पुलिस ने बालू माफियाओं के खिलाफ चलाया सर्च अभियान

कुख्यात बालू माफिया सतेन्द्र पांडेय के घर से 19 लाख 43 हजार नगद 3.15 का 25 जिंदा कारतूस व जेवरात को किया बरामद

पूर्व के अवैध बालू कारोबार में शामिल तीन लोगों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार

शहर के व्यसतम इलाके में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को भी पुलिस ने दबोचा

भोजपुर पुलिस कप्तान ने प्रेसवार्ता कर दोनों मामले का किया खुलासा

बिहार में आएं दिन बालू के अवैध उत्खनन को लेकर जारी आपसी वर्चस्व की जंग पर रोक लगाने और इन माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस अब लागातार कार्रवाई करने में जुट गई है.इस कड़ी में भोजपुर पुलिस ने भी एक विशेष टीम गठित कर सोन नद के तटवर्ती इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पचरूखियां कला गांव में कुख्यात बालू माफिया सतेन्द्र पांडेय के घर पर छापेमारी कर 19 लाख 43 हजार रूपया नगद और 3.15 बोर के 25 जिंदा कारतूस के साथ सोने के जेवरात को घर में रखें एक बैग से बरामद किया है.इस आशय की जानकारी भोजपुर पुलिस कप्तान संजय कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित कर दिया है.जहां मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए एसपी ने बताया कि छापेमारी अभियान में भारी मात्रा में नकद जिंदा कारतूस और जेवरात को बरामद किया गया है.हालांकि इस दौरान पुलिस को हथियार और सत्येंद्र पांडे के गुर्गे हाथ नहीं लग पाएं.जबकि पुलिस के इस विशेष छापेमारी अभियान में पूर्व के अवैध बालू के खेल में संलिप्त फरार तीन अभियुक्त शत्रुघन सिंह श्री राम सिंह और मनीष कुमार को अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है.वही पुलिस कप्तान ने शहर के अति व्यस्त इलाका नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज विष्णु विवाह धर्मशाला के समीप पिछले दिनों हुई दिन दहाड़े फायरिंग के मामले का भी उद्भेदन करते हुए बताया कि घटना को अंजाम जेल में बंद एक बदमाश के इशारे पर किसी व्यक्ति को टारगेट करने के लिए किया गया था.लेकिन उक्त व्यक्ति की पहचान नही होने के कारण बाइक सवार अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में फायरिंग करने की घटना को अंजाम दिया था.इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और प्राप्त जानकारी के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए कांड में शामिल पुष्कर कुमार अंकित कुमार और शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल को भी बरामद किया गया है पुलिस उनके निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों की भी शिनाख्त कर गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

बाइट-संजय कुमार सिंह, एसपी भोजपुर

Join us on:

Leave a Comment