पचास लाख की रंगदारी मामले में कुख्यात मंटू शर्मा को मुजफ्फरपुर पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर /बिहार

पचास लाख की रंगदारी मामले में कुख्यात मंटू शर्मा को मुजफ्फरपुर पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार,
कई आपराधिक मामलों में मंटू शर्मा को प्रॉपटी डीलर से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में शुक्रवार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया,, रंगदारी मामले में मंटू शर्मा समेत तीन नामजद आरोपित है। मंटू को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि करते हुए एसएसपी जयंतकांत ने बताया की गिरफ्तार किये जाने के बाद मंटू को भारी सुरक्षा में मुजफ्फरपुर लाया गया, उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लगी है, दर्जनों हत्या, लूट, रंगदारी, समेत कई संगीन मामले इस कुख्यात अपराधी मंटू शर्मा के नाम दर्ज है, शहर के प्रॉपटी डीलर विजेंद्र सिंह को फोन कर, व्हाट्सप्प पर 50 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी,
विजेंद्र ने मिठनपुरा थाने में 18 अगस्त को नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। रंगदारी मांगने के कॉल की रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई थी। मूलतः छपरा निवासी कुख्यात मंटू शर्मा 2018 हुए पूर्व महापौर समीर कुमार हत्याकांड में भी प्राथमिकी अभियुक्त रहा है। इस मामले में उसे जमानत मिली हुई है।
27 अपराधिक या फिरौती के लिए अपहरण रंगदारी गोलीबारी जैसे कारोबारियों के नाम से कुख्यात है,

बाइट :- जयंतकांत एसएसपी मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment