मुजफ्फरपुर – अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस का आयोजन!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

आज दिनांक 01 अक्टूबर2022 को बिहार पेंशनर समाज मुजफ्फरपुर द्वारा माध्यमिक शिक्षक संघ भवन माड़ीपुर के सभागार में अंतरराष्ट्रीय बृद्ध दिवस का आयोजन किया गया ।
अध्यक्षता डॉ ब्रजभूषण प्रसाद सिंह ( उप सभापति ) द्वारा की गई ।
कार्यक्रम का आरम्भ सामुहिक राष्ट्रगान से किया गया । ततपश्चात सभापति द्वारा मंगलाचरण पाठ किया गया । संयुक्त सचिव श्री नन्द किशोर तिवारी ने आज के समारोह में सम्मानित होने वाले मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मी नारायण ठाकुर ( राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ) पूर्व प्राचार्य मारवाड़ी इंटर स्तरीय विद्यालय मुजफ्फरपुर के साथ साथ समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया ।
श्री रघुवंश प्रसाद सिंह ( राज्य उपाध्यक्ष ) ने मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मी नारायण ठाकुर को शॉल , माला , मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । सम्मान प्राप्ति के पश्चात श्री ठाकुर ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए मुख्यतः तीन बातों पर बल दिया ।
1 पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया जाय ।
2 पेंशन की राशि को पूर्णतः आयकर से मुक्त किया जाय और
3 चिकित्सा भट्ट की राशि को 1000 से बढ़ाकर 3000 प्रति माह किया जाय ।
श्री रघुवंश प्रसाद सिंह ( राज्य उपाध्यक्ष ) ने नई पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभवों से शिक्षा लेने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हमारे माता पिता ने जिन अरमानों के साथ स्वयं कष्ट सहकर भी हमारा बेहतर ख्याल रखा उन बुजुर्ग माता पिता के प्रति बच्चों का भी दायित्व है जिसे नई पीढ़ी को समझना होगा ।
जिला सचिव डॉ जगदीश प्रसाद सिंह ने अपने मुद्रित भाषण में बृद्ध दिवस की महत्ता को रेखांकित किया ।
समारोह में श्री अंजनी कुमार , श्री रघुवंश प्रसाद सिंह 2, श्री नर्मदेश्वर सिंह, श्री रामजन्म सिंह ,श्री राम मनोहर शाही , मनोरंजन सिंह ,रविभूषण प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे ।

Join us on:

Leave a Comment