पंकज कुमार जहानाबाद।
पेट्रोल पंप पर अचानक नोजल से पानी निकलने पर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वाहन चालकों ने जमकर बवाल काटा ।पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दर्जनों लोग पेट्रोल की जगह पानी मिला पेट्रोल देने की शिकायत को लेकर पंप पहुंचे। इस दौरान बाइक चालकों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया।
मामला नगर थाना क्षेत्र के सिया बाबू पेट्रोल पम्प का है। वाहन मालिकों ने बताया कि उन्होंने कुछ देर पहले अपनी गाड़ी में जो पेट्रोल डलवाया था। उसमें पानी मिला हुआ था। जैसे ही वो लोग पेट्रोल पंप से तेल भराकर थोड़ी दूर आगे बढ़े। उनकी गाड़ी बंद हो गयी। इस बावत जब वो लोग मैकेनिक के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी की पेट्रोल टंकी से पानी वाला पेट्रोल निकाला गया। जिसके बाद परेशान बाइक चालक पानी युक्त पेट्रोल लेकर पेट्रोल पंप पर आकर शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान कई कर्मी पेट्रोल पम्प से गायब हो गए। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया। हालाँकि पेट्रोल पंप के संचालक ने शिकायतकर्ता को उनके पैसा लौटकर मामले को शांत करा दिया। इधर जब इस पूरे मामले के बारे में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई की बात न कहकर मामले को टाल दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जगह पानी निकलने और हंगामा की सूचना मिली थी कि कही लोग तोड़फोड़ न कर दे। जिसके बाद हमलोगों पहुँचे। वही पेट्रोल के नाम पर पानी युक्त पेट्रोल से ना सिर्फ ग्राहकों को आर्थिक क्षति हो रही है। बल्कि यह मिलावटी पेट्रोल लोगों को कई मायनो में चूना भी लगा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर का पेट्रोल की जगह पानी कैसे नोजल से निकलने लगी यह उच्च स्तरीय जांच के बाद ही पता लगेगा कि कहीं पेट्रोल पंप के संचालक के द्वारा ही तो ऐसा नहीं किया जा रहा है




