गोपालगंज के इस गाँव में नहीं रहता किसी कंपनी का नेटवर्क, लोग परेशान!

SHARE:

शैलेश तिवारी की रिपोर्ट :-

पूरे पंचायत के किसी गाँव में नहीं है किसी कंपनी का टावर

गोपालगंज जिले के कटेया प्रखंड के अमेया पंचायत के किसी भी गाँव में किसी भी कंपनी का टावर नहीं है यह कहने में बहुत बोरियत महसूस हो रही है कि डिजिटल भारत में एक ऐसा जिला हैं गोपालगंज जिस जिले के अमेया पंचायत के अमेया गाँव में लोगों को मोबाइल में घंटों नेटवर्क आने का इंतजार करना पड़ता हैं
इस बात की जानकारी मौखिक रूप में लगभग सभी मंत्री नेता को दी जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी अमेया पंचायत के अमेया गाँव कोई भी नेटवर्क का नाम भी नहीं लेता है।
इस गाँव के लोग बताते हैं कि मोबाइल में नेटवर्क पाने के लिए हम लोगों को गाँव के बाहर जाना पड़ता हैं अगर हम लोग अपने घर के अंदर से चाहे फोन लगाकर विडियो काॅल कर करे या बच्चे घर के अंदर बैठ कर पढ़ाई करे तो यह असम्भव है।
अमेया गाँव के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संतोष तिवारी बताते है कि मैंने बहुत कोशिश और प्रयास किया नेता, मंत्री, प्रशासन लगभग सभी जिम्मेदार लोगों से मिलकर अमेया में टावर लगवाने की जानकारी मौखिक रूप दी है लेकिन वर्षों हो गये अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पायी
अब देखना यह हैं कि अमेया पंचायत में अमेया गाँव का भाग्योदय कब तक होता है।

Join us on:

Leave a Comment