भोजपुर- 60 वर्षीय व्यक्ति को घर में घुसकर मार दी गोली, हालत गंभीर!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले में आजकल अपराधी बेलगाम हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2 लोगों को गोली मारकर अपना वर्चस्व खुलेआम पुलिस के सामने दिखाते नजर आ रहे हैं ।जहां एक तरफ कल सुबह पूर्व मुखिया के बेटे को सरेआम अपराधियों ने गोली मार दी थी वही जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव में 60 वर्षीय हरे रामपाल को घर में सोने के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए ।घटना के बाद परिजनों ने घायल हरेराम पाल को आरा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर छानबीन में जुट गई है ।वही लगातार हो रहे अपराधिक घटनाओं ने भोजपुर की आम जनता को सकते में डाल दिया है ।घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।फिलहाल पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है।
 बाईट/-घायल हरेराम पाल

Join us on:

Leave a Comment