आरा/आशुतोष पाण्डेय!
भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मानसागर गांव के समीप बनास नदी के तट पर चिलवन के समीप सोये युवक की अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के बगही टोला गांव निवासी रामस्वरूप चौधरी का पुत्र बैजनाथ चौधरी मानसागर गांव के समीप बनास नदी से मछली पकड़ने के लिए बने चिलवन के पास शुक्रवार की रात सोया था। बदमाशों ने युवक के सिर पर बार-बार वार कर उसकी हत्या कर दी। शनिवार की अहले सुबह युवक का शव नदी किनारे मिलने से गांव में सनसनी मच गई है। हत्या की सूचना के बाद चरपोखरी पुलिस मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बाईट/-पुलिसकर्मी
बाईट/-परिजन(मृतक)




