संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर:त्यौहार और नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार शराब के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है वहीं कांटी थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर कार्रवाई में पुलिस ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है इनके पास से शराब भी बरामद हुई है और इनकी संलिप्तता बेचने और बनाने में बताई जा रही है
जिसकी जानकारी डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने दी है उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत कांटी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई है कांटी थाना क्षेत्र की टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से विदेशी और देसी शराब बरामद की गई है पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा शराब बेचने और सेवन करने वालो के खिलाफ अभियान चल रहा है
पर्व त्योहार और चुनाव के मद्देनजर विशेष तौर पर यह चलाया जा रहा है
इनका आपराधिक इतिहास भी देखा जा रहा है
आपको बता दें कि बिहार में अलग-अलग जिलों में लगातार पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम शराब के खिलाफ विशेष कार्रवाई में जुटी हुई है लगातार विशेष अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है




