आरा/आशुतोष पाण्डेय!
आरा में आज एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है ।मामला नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर मोहल्ले की है जहां पर 25 वर्षीय बिट्टू कुमार कल देर रात से ही अपने घर से निकला था और आज उसका सव सूर्य मंदिर तालाब के पास से बरामद हुआ ।मृतक बिट्टू कुमार के परिजन ने बताया कि कल देर रात अपने दोस्त के कॉल आने के बाद वह घर से निकला था और जब सुबह तक नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई तो पता चला कि उसका सव सूर्य मंदिर तालाब के पास पड़ा हुआ है ।घटना की जानकारी परिजनों ने नगर थाना को दी जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया ।जहां मृत बिट्टू कुमार का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक बिट्टू कुमार आईआईटी का छात्र था और परिजनों ने बताया है कि उसका किसी से विवाद नहीं था ।लेकिन आरोप भी लगाया है कि उसकी हत्या उसके दोस्तों ने की है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान पर छानबीन में जुट गई है ।जबकि मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
बाईट/-पुलिसकर्मी(नगर थाना आरा)
बाईट/-परिजन(मृतक)




