पटना- सशक्त बेटी समृद्ध बिहार विषय पर सेमिनार का आयोजन!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

राजधानी पटना के महिला विकास निगम और समाज कल्याण विभाग की तरफ से सशक्त बेटी समृद्ध बिहार विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें महिला विकास निगम के एमडी हरजोत कौर भी मौजूद रही। वहीं पर लड़कियों के शिक्षा उनके सर्वांगीण विकास और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। इस सेमिनार में विभिन्न सामाजिक संस्था के लोगों के साथ साथ विभिन्न विभाग के महिला अधिकारी भी मौजूद रही। महिला की सुरक्षा पर विशेष रूप से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान एक युवक ने सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के द्वारा 20- 30 रूपए में सैनिटरी पैड दिए जाने पर सवाल उठाया गया तो समाज कल्याण विभाग के एमडी हरजोत कौर ने उल्टे युवक पर भी वारस पड़ी। हरजोत कौर ने कहा सभी दायित्व सरकार की नहीं बल्कि समाज की होती हैं। युवक से ही सवाल पूछते हुए हरजोत कौर ने पूछा कि तुम समाज में क्या बनना चाहते हो।

Join us on:

Leave a Comment