आरा -दहेज के लिये नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!


भोजपुर जिले में एक बार फिर से दहेज लोलुपों ने एक विवाहिता को मौत के वेदी पर चढ़ा दिया है।बिहार में दहेज वाले विवाह में न जाएं… निमंत्रण मिले तो भी न खाएं… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह अपील सुनी तो सबने हैं लेकिन शादियों के इस नए मौसम में कितने लोग उसपर अमल कर रहे? आपको पता ही है, दहेज वाली शादियां रोज हो रहीं, लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज भीड़ जुट रही, बड़े इवेंट हो रहे, सबको पता है कि लड़की के पिता के दिए पैसे पर यह ‘शाहखर्ची’ है, लेकिन किसे फर्क पड़ रहा? कब फर्क पड़ेगा? क्या शराबबंदी की तरह कड़ा कानून दहेज को रोकेगा? समाज में सवाल??जवाज सवाल है नही??? क्योंकि बिहार में लगातार दहेज को लेकर हत्याएं की जा रही है ..ताजा मामला आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव की है, जहां मंगलवार की सुबह एक नवविवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई, घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले शव को कमरे में ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना एवं महिला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी राम कृपाल सिंह उर्फ संतोष सिंह की 23 वर्षीया पत्नी रिंकी कुमारी है। इधर, मृतका के चचेरे भाई रमेश कुमार ने दहेज में पैसे की मांग को लेकर उसके ससुराल वालों पर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी उसके चाचा रामेश्वर यादव ने अपनी पुत्री रिंकी कुमारी की शादी स्थानीय थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र राम कृपाल सिंह उर्फ संतोष सिंह से 1 दिसंबर 2021 को की थी। शादी के दो महीने बाद से ही उसके पति द्वारा उससे बाइक खरीदने के पैसे की मांग किया जाने लगा। जिसको लेकर उसे ससुराल वालों द्वारा बराबर प्रताड़ित भी किया जाता था। 
बाईट/-परिजन 
बाईट/-पुलिसकर्मी(मुफ्फसिल थाना)

Join us on:

Leave a Comment