बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट..
स्टेशन से अगवा कर महिला के साथ तीन युवको ने किया दुष्कर्म, सीमा विवाद में घंटों उलझी रही पुलिस
बक्सर : देश मे बेटियों, बहुओं को लेकर रोज नए स्लोगन बनते है कहीं बेटी बचाओ तो कहीं बेटी पढ़ाओ पर जमीनी हकीकत मे ये कितना असरदार है ? हम ये बातें इसलिए कर रहे है की देश को आगे बढाने मे महिलाओ का योगदान हमेशा रहा है पर इसी देश मे महिलाएं सुरक्षित नहीं है।आए दिन महिलाओ के साथ यौन उत्पीड़न व नजाने ऐसी कितनी समस्याओ से दो चार होना पड़ता है और दुखद तो तब होता है जब इंसाफ के चौखट पर जाने पर इंसाफ दिलवाने वाले ही घटना की लीपा पोती मे लग जाते है।
मामला 25 सितम्बर की रात्रि का है जहां कुछ युवको के द्वारा स्टेशन के बाहर समोसा खरीदने गई युवती का अपहरण कर लिया गया जिसके बाद महिला को गाड़ी मे लेकर युवकों के द्वारा इटाढी रोड मे ले जाया गया जहां खेत मे ले जाकर युवती के साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया गया।बाद मे युवक युवती को इटाढी गुमटी के पास छोड़कर भाग निकले जैसे तैसे युवती स्टेशन पहुंची और वहाँ स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंची।अस्पताल प्रबंधन को जब युवती ने आपबीती बताई तो अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी पर 26 को घटना के सीमा विवाद को लेकर पुलिस ने टाल मटोल कर दिया।बाद मे जब मीडिया मे खबर प्रकाशित हुई तो 27 सितम्बर को कई स्थानों की पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला का बयान दर्ज किया गया।
मीडिया को बताते हुए पीड़ित ने बताया की 3 युवक 25 सितम्बर को शाम से ही पीछे लगे थे शाम मे भी एक बार युवकों ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया पर पुलिस बुलाने की बात कही तो वो बाद मे देख लेने की बात कह नौ दो ग्यारह हो गए।जिसके बाद शाम मे युवती स्टेशन के बाहर समोसा लेने निकली तो युवको द्वारा युवती जबरदस्ती गाड़ी मे बैठा लिया और गाड़ी को इटाढी रोड मे लेकर निकल गए ..बाद मे एक सुनसान खेत मे ले जाकर रात दो बजे तक युवती के साथ गलत हरकत करते रहे जिसके बाद युवती को इटाढी गुमटी के पास छोड़ फरार हो गए।युवती ने बताया की उसकी शादी हो चुकी है पर ससुराल और मायके वालों से रोज कलह होने की वजह से वो घर छोड़ स्टेशन पर रहकर अपना गुजर बसर करती है।युवती ने युवको की वीडियो और वाहन की भी फोटो अपने मोबाइल मे ले लिया था।जिसे उसने मीडिया के साथ भी साझा किया है।वही इस मामले मे पुलिस का रवैया काफी शर्मनाक है पहले तो सीमा विवाद को लेकर घंटों तक पुलिस ने युवती की खोज खबर नहीं ली बाद मे जब मामला तूल पकड़ने लगा तो तीन स्थानों की पुलिस अस्पताल जा पहुंची औऱ मामले मे लीपापोती करने लगी।जब मीडियाकर्मी वहाँ पहुचे और तब तक पुलिस की गाड़ी वहाँ से जा चुकी थी।वही नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया की अभी जांच की जा रही है महिला के रिपोर्ट आने का इंतजार है और महिला के द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया की मामला स्टेशन से जुड़ा है इसलिए जीआरपी ने इस मामले मे बयान दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
बाईट- पीड़िता




