देश भर से आये ग्रामीण विकास अधिकारीयों के साथ डीएम ने किया विमर्श!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट!

समाहरणालय सभागार में आज देश के विभिन्न हिस्सों से आए ग्रामीण विकास के अधिकारियों तथा स्थानीय विकास से जुड़े लोगों से जिला पदाधिकारी मुखातिब हुए।ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके द्वारा किए गए ऑब्जर्वेशन और अनुभव बताए गए।साथ ही कई प्रश्नों पर वैचारिक मंथन भी किया गया।जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने कहा की गांवों के समेकित विकास की मूल आधार ग्रामीणों की विकास कार्यों में संलिप्तता है।आज पीआर आई,जीविका और ग्राम संगठन समूह काफी सक्रिय होकर इसमें अपनी भागीदारी निभा रही है।जीपीडीपी की बैठक से पूर्व इसकी व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश जिला पंचायत राज पदाधिकारी को दिया गया।उन्होंने कहा की लोगो में सामाजिक और आर्थिक विकास के प्रति ललक जागी है। कन्वर्जेंस और समवन्य से इसे और बेहतर किया जा सकता है।जीविका, विकास प्रबंधन के राज्य स्तरीय पदाधिकारी के साथ साथ मध्यप्रदेश, त्रिपुरा, झारखंड, यूपी ओडिसा आदि प्रदेशों के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बाते रखी की किस तरह इसे और व्यवहारिक धरातल पर बेहतर किया जा सके।बैठक में डीडीसी आशुतोष द्विवेदी,सहायक समाहर्ता सुश्री सारा असरफ डीपीआरओ सुषमा कुमारी,दिनेश कुमार भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment