बेगूसराय-जुआ खेलने ,जमीन बेचने से मना करने पर पति ने पत्नी की जहर देकर हत्या की!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में जुआ खेलने और जमीन बेचने से मना करने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की जहर खिलाकर हत्या कर दी । घटना छौराही थाना क्षेत्र के एंजनी गांव की है। बताया जाता है कि एंजनी गांव निवासी रिक्शा चालक रामप्रसाद साह जमीन बेचकर शराब पीता था और जुआ खेलता था, जिसका विरोध उसकी पत्नी लगातार कर रही थी आरोपी पर आरोप है कि जमीन बेचकर शराब पीने और जुआ खेलने के लिए वह जमीन बेचता था। एक बार फिर उसने जमीन बेचने के लिए 54 हजार रुपए उठा लिया था इसी को लेकर रामप्रसाद साह को उसकी पत्नी मीरा देवी ने मना किया तो कल रात जहर खिला कर उसकी हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि रात में शराब के नशे में राम प्रसाद साह पहुंचा था जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसे जहर खिला दिया‌। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भी ले गए लेकिन बेगूसराय लाते समय ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छौराही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीरा देवी की शादी 2004 में हुई थी और दोनों को 2 बच्चे हैं। मृतिका की पुत्री और भाइयों ने बताया कि जमीन बेचने से और जुआ खेलने से मना करने की वजह से जहर खिलाकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
बाईट- हरेराम साह, मृतका के भाई
बाईट- मृतका की पुत्री
बाईट- मृतका के भाई

Join us on:

Leave a Comment