पटना में ऑटो पर तार का पेड़ गिरने से दो की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, आश्रितों को 5/5लाख देने के निर्देश!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मुख्यमंत्री ने फुलवारीशरीफ में ऑटो पर ताड़ का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप अविलंब 05-05 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश

पटना, 26 सितम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने फुलवारीशरीफ में ऑटो पर ताड़ का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप अविलंब 05-05 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल चार लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Join us on:

Leave a Comment