दरभंगा अशोक ठाकुर!
एसएसपी ने थाना प्रभारी का घूस लेने देन का ऑडियो होने की पुष्टि करते हुए कारवाई करने की कही बात।
दरभंगा में एक ऑडियो क्लिप बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमे बिहार में सुशासन की सरकार में खुलेआम पुलिस वाले के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है ।सबसे बड़ी बात है की इस घूस के रुपए की मांग दरभंगा के आईजी के नाम पर किया जा रहा है।साथ ही खुद पुलिस वाले बता रहे है कि दरभंगा पुलिस कितनी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
ये ऑडियो क्लिप दरभंगा नगर थाना का बताया जा रहा है, जिसमे बात करने वाला खुद को नगर थानाध्यक्ष बता रहे हैं। रिश्वत के लिए पहले तीस हजार रुपए की मांग की जाती है, फिर बीस हजार पर बात तय होता है। ।जिसके बाद खुद को नगर थानाध्यक्ष कहने वाला शख्स हाजत में बंद आरोपी को निकालने की बात कहते हुए,,, मुंशी भी कुछ लेगा ,,,बताता है और खुद थाने पर आने की बात करता है। सड़क छाप भाषा का प्रयोग करते हुए खुद को नगर थानाप्रभारी बता रहा है,यह शख्स।
अभी दरभंगा नगर थाना में जो प्रभारी हैं उनका नाम सत्येंद्र चौधरी है।
वही, जब इस पूरे मामले पर दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार की प्रतिक्रिया हमने जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से ऑडियो प्राप्त हुआ है। जांच के लिए सदर SDPO अमित कुमार को निर्देश दे दिया गया है ।एसएसपी ने प्रथम दृष्टया, ये आवाज़ नगर थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी की होने की बात कही है।।




