सिक्किम के राजयपाल गंगा प्रसाद और चिराग पासवान ने किया महाराणा प्रताप एवं भामाशाह के मूर्ति का अनावरण!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राघोपुर के जुड़ावन पुर गांव पहुंचकर महाराणा प्रताप एवं भामाशाह के मूर्ति का अनावरण किया।

राज्यपाल जेटली घाट से स्टीमर पर सवार होकर जुड़ावनपुर घाट पहुंचे जहां जवानों ने उन्हें सलामी दी।

सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि महाराणा प्रताप भामा साह अपने स्वाभिमान के लिए कभी नहीं झुके।
उन्होंने कहा कि देश में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मनाया गया.यह देखा गया कि आजादी में लाखों लोगों ने कुर्बानी दी थी ‌ हंसते-हंसते नौजवानों ने अपनी जान की आहुति दी थी यह सोच कर कि देश हमारा आजाद होगा खुशहाल होगा देश में अमन चैन रहेगा. पीएम आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं इसके लिए हम सबों को काम करना है.आजादी का 100 वा शताब्दी वर्ष मनाने के लिए हम सबको काम करना होगा।गंगा प्रसाद ने कहा कि शिक्षा नीति में परिवर्तन किया गया है। लाखों लोग ऐसे हैं जिन्होंने राष्ट्र के लिए कुर्बानी दी है। जिनका इतिहास में नाम दर्ज नहीं है सभी के इतिहास के पन्नों पर लाने का काम किया जा रहा है।

चिराग पासवान ने कहा कि महाराणा प्रताप और भामाशाह के विचारों से हम सबों को सीख लेने की जरूरत है।चिराग पासवान ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनना है।तो सीएम पद से इस्तीफा दे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बांटने का काम किया है।कभी जाती कभी धर्म कभी दलित कभी महा दलित पिछड़ा तो कभी अति पिछड़ा कभी अगर आप तो कभी पिछड़ा हिंदू-मुस्लिम कोइरी कुर्मी में लव कुश हर तरीके से बांटने का काम किया है।उन्होंने कहा कि बिहार के युवा पलायन कर रहे हैं.राजस्थान के कोटा में पढ़ने वाला पढ़ने वाला कोचिंग संस्थान के मालिक बिहारी है। क्यों बिहार आईटी हब शिक्षण संस्थान बिहार में नहीं हो सकता

उन्होंने कहा कि बिहार ही एक ऐसा राज्य है जहां पुल हवा में उड़ जाता है बांध को चूहे कुतर देता है। जेटली घाट से कार्यक्रम स्थल स्ट्रीमर से आने के दौरान नदी किनारे शराब भट्टी को देख चिराग पासवान ने स्थानीय प्रशासन के संरक्षण में जहरीली शराब का निर्माण कराने का आरोप लगाया।

चिराग पासवान ने कहा कि आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मनाया गया देश के अलग-अलग प्रदेश के लोग अपने प्रदेश के विकास कार्य को गिनाते रहे. लेकिन बिहार प्रदेश के पास गिनाने के लिए मौत के आंकड़े अपराधी की गोली से कितने मरे भ्रष्टाचार की भेंट कितने चढ़े जहरीली शराब से कितने की मौत हुई यही सब रहे।

उन्होंने कहा कि बेगूसराय में आधे घंटे तक अपराधी फायरिंग करते रहें बिहार में अपराध चरम पर है.उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की भेंट पूरा बिहार प्रदेश चढ़ चुका है बिना घूस दिए कहीं काम नहीं होता है।

Join us on:

Leave a Comment