शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट!
बड़हिया कॉलेज घाट हुआ भव्य गंगा महाआरती
-जिलाधिकारी ने किया दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ
- नमामि गंगे व आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया गया आयोजन
बड़हिया. नगर स्थित कॉलेज गंगा घाट शनिवार के देर शाम माता गंगा की भव्य पूजन एवं महाआरती किया गया. हजारों दीपक के प्रकाश एवं गंगा महआरती से बड़हिया कॉलेज गंगा घाट जगमगा उठा. गंगा आरती के स्वरों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. बड़हिया में गंगा आरती के भव्य आयोजन से बनारस एवं हरिद्वार सा नजारा दिख रहा था. सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने आरती के मनोरम छटा का आनंद लिया. चारों तरफ अंधेरे को चीरती हुई दीये की रोशनी जगामगाने लगी है.
नमामि गंगे व आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला गंगा समिति के द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़हिया नगर स्थित बीएनएम कॉलेज गंगा घाट पर किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह आरती का दीप प्रज्ज्वलित करके किया. आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्लस टू उच्च विद्यालय मनोरामपुर के सहायक शिक्षक सुशांत कुमार ने किया. गंगा आरती में अशोक धाम से आये
विद्वत्व ब्राम्हणो नीरज पांडेय, रामावतार पांडेय, धीरज पांडेय, विजय पांडेय, राहुल पांडेय, पंकज पांडेय, घनश्याम पांडेय, बिट्टू पांडेय, मनीष पांडेय, विभूति भूषण पांडेय के गाये गंगा आरती से किया गया. गंगा तट पर आयोजित इस आरती में बड़हिया नगर व प्रखंड व जिले के सैकड़ों व्यक्ति शामिल होकर माता गंगा के दर्शन किये. मौके पर गंगा घाट के किनारे दर्जनों फलदार व छायादार पौधों को मुख्य अथिति सह जिलाधिकारी संजय कुमार व विशिष्ट अथिति डीडीसी सुधीर कुमार, डीआरडीए निदेशक राकेश रंजन के द्वारा लगाया गया. गंगा आरती के बाद मौके पर उच्च विद्यालय बड़हिया के संगीत शिक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में स्नेहा, प्रियरंजन, छोटे, मुस्कान, भारती, शीतल, प्राची, सुरुचि, अंशु, अनन्या, पूजा, निधि, अंकित, सुबोध, अविनाश, अमलेंदु, विश्वजीत, मनीष, सचिन, संतोष, निखिल, राजेश आदि छात्र छात्राओं के द्वारा मिथिला के लोकप्रिय सामा चकेवा नृत्य, शिव तांडव और भगता नृत्य प्रस्तुत किया गया.
इस क्रम गंगा घाट पर स्थानीय उत्पाद के स्टॉल लगाये गये थे. जिसमें बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा उत्तम खान पान से संबंधित भोज्य पदार्थो, जैविक उत्पाद, पर्यावरण संरक्षण में अहम कृषि वानिगी विभाग के पौधे, जीविका दीदी समूह के द्वारा सुप्रसिद्ध मिठाई पेड़े के लगाये गये थे.
इस अवसर पर डीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि दो दिवसीय गंगा उत्सव अपने लखीसराय जिला के बड़हिया स्थित गंगा तट पर आयोजित किया गया है. इसके तहत पौधारोपण, दीपोत्सव एवं गंगा आरती के साथ छात्र छात्राओं के द्वारा संस्कृतिक आयोजन किया गया है. इसमें गांव के लोगों ने पूरा सहयोग किया. इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं. हमारे जिला से गुजरने वाली गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में पूरे जिले के लोग सहयोग करें. इससे हमारे जिला में स्वच्छ वातावरण एवं पर्यावरण का निर्माण होगा.दीप सजाने में नगर कर्मी व जीविका दीदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
मौके पर बीडीओ विनय कुमार सिंह,सीओ अमरेंद्र कुमार,वार्ड पार्षद अमित कुमार, अमित रंजन, राकेश कुमार प्रभात कुमार सुधीर सिंह
संजीव कुमार, विशाल कुमार,ब्रह्मचारी पांडेय सहित हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.




