बकाया पीएफ नहीं मिलने पर आंदोलन करेगी हिन्द मजदूर सभा!

SHARE:

रिपोर्ट-अनमोल कुमार :-

कछुआरा और कल्याणपुर के सी सीमेंट के पूर्व श्रमिकों का बकाया भविष्य निधि नहीं देने पर हिन्द मजदूर सभा आन्दोलन करेगी – नागेश्वर

रोहतास । हिंद मजदूर सभा द्वारा आयोजित बैठक में रोहतास जिला के बंजारी में कछुआरा और कल्याणपुर के सी सीमेंट पर पूर्व श्रमिकों के बकाए भविष्य निधि का भुगतान करने की आवाज उठी। इस अवसर पर हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री नागेश्वर ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो पटना राजधानी के सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
श्रमिक नेता बब्बन यादव ने कहा कि बरसों से सीमेंट कारखाना के पूर्व मजदूरों का भविष्य निधि की राशि बकाया चल रही है अगर इसका भुगतान नहीं किया गया तो मजदूर आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे। बंजारी रोहतास जिला स्थित एक सभागार में हिंद मजदूर सभा द्वारा आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से मोहम्मद अजीज राजू सिंह जनत शाह विजय राम आदि श्रमिक नेता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment