जहां के कानून मंत्री फरार हो, कृषि मंत्री कहे-चोरों का सरदार हूं, वहां की सरकार कैसी होगी : चिराग!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

लोजपा (रामविलास) के प्रशिक्षण शिविर में चिराग घोड़ी पर सवार हो पहुंचे

नालंदा : लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने आज बिहार की महागठबंधन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जहां के कानून मंत्री फरार हो जाएं, जहां कृषि मंत्री ये कहें कि मैं चोरों का सरदार हूं, वहां की सरकार कैसी होगी? इसके पूर्व बिहार के नालंदा में लोजपा (रामविलास) के प्रशिक्षण शिविर में आज दूसरे दिन चिराग पासवान घोड़ी पर सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह दिखा।

चिराग पासवान ने इस दौरान ऐलान किया कि हमलोग कोई साल दो साल की सत्ता की तैयारी नहीं कर रहे है। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की सरकार बनेगी तो अगले 50 साल तक इस सरकार को कोई हिला नहीं सकेगा। हमें बिहार की सेवा करनी है। बिहार को जंगलराज से मुक्त करना है। हम आज मेहनत करेंगे तो कल परिणाम जरूर आएगा।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन चिराग पासवान ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार की हालात और पार्टी को एकजुट करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति सिद्धांतों के बारे में बताया जाएगा। ताकि, वे अपने जिला और इलाकों में जाएं तो और लोगों को जोड़ने का काम करें। इस मौके पर बिहार के अलग-अलग जिले से पहुंचे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
इस कार्यक्रम में चिराग पासवान ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर मध्यावधि चुनाव की तैयारी का शंखनाद है। लोजपा (रामविलास) अभी से ही 2024 में होने वाली चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई है। यही कारण है कि अपने कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा पैदा करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। भले ही पार्टी दो हिस्से में बंट गया है, लेकिन विधानसभा के चुनाव में जदयू को कम सीट पर चुनाव जीतने का कारण कहीं न कही चिराग पासवान की ही देन है।
बता दें कि चिराग पासवान का प्रशिक्षण शिविर बीते गुरुवार को शुरू हुआ था, जो 24 सितंबर तक चलेगा। चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ को राजनीतिक हुंकार के लिए चुना है।

Join us on:

Leave a Comment