रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट!
भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला बाढ़ के मोकामा विधानसभा इकाई द्वारा भाजपा के अखिल भारतीय सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिन में विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया जबकी जल संरक्षण के लिए घर घर जागरूकता अभियान चलाते हुए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया वहीं संध्या में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष और हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा के
नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा तीनों कार्यक्रमों को संपादित किया गया। वृक्षारोपण मोकामा बायपास में किया गया जबकी पूरे विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर वृक्षारोपण विभिन्न मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया ।
गंगा आरती का आयोजन हाथीदह गंगा घाट पर किया गया , इस दौरान 72 के आकार में सैकड़ों दीपों को जलाकर पीएम के 72 वें जन्मदिन का संदेश भी दिया गया ।
कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार , चुनाव कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार , ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री व मोकामा मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष और दरियापुर के मुखिया शैलेंद्र प्रसाद , किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रवीण कुमार सोनी , निलेश कुमार पवन समेत दर्जनों कार्यकर्ता और सैकड़ों स्त्री पुरुषों ने भाग लिया ।




