शिवानंद ने दी तेजस्वी को गद्दी सौंप नीतीश को आश्रम जाने की सलाह तो उपेंद्र कुशवाहा ने चेताया!

SHARE:

रिपोर्ट-अनमोल कुमार :-

तिवारी ने सीएम को याद दिलाई थी आश्रम खोलने की बात व कहा-मैं भी रहूंगा साथ
जदयू नेता ने कहा-नीतीश कुमार को जनता सत्ता के शिखर पर चाहती है

: वरिष्ठ राजद नेता शिवानंद तिवारी ने बीते बुधवार को कहा है कि 2025 में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाकर नीतीश कुमार आश्रम खोल लें। इस पर जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को जनता सत्ता के शिखर पर चाहती है और वे कोई आश्रम नहीं खोल रहे हैं। साथ ही कुशवाहा ने शिवानंद तिवारी को नसीहत भी दे डाली है कि उन्हें जरूरत है तो वो कोई और आश्रम तलाश लें। आम जन-जीवन में आश्रम खोलने का मतलब संन्यास लेने से लगाया जाता है और नीतीश कुमार के मामले में ऐसा कहना शिवानंद तिवारी की राजनीतिक सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। राजद के प्रदेश सम्मेलन में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि हम लोग आश्रम खोलेंगे और वहां राजनीतिक कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का इंतजाम करेंगे। तिवारी ने कहा कि हम नीतीश को याद दिलाना चाहेंगे कि आश्रम खोलने की बात याद रखिएगा, 2025 में तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाइए और फिर आश्रम खोलिए, हम भी उस आश्रम में रहेंगे। हालांकि तिवारी के इस बयान को खुलेआम न लालू सपोर्ट करेंगे और न तेजस्वी यादव, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकजुटता को लेकर नीतीश बहुत सक्रिय हैं और देश भर के विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment