जिलाधिकारी ने कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत की!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के द्वारा जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखण्ड अंतर्गत कोकरसा पंचायत में ओ डी एफ प्लस फेज 2 तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।
“सक्षम बिहार-स्वाबलंबी बिहार” अंतर्गत सात निश्चाय-2 में लक्षित “स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव” के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-द्वितीय चरण (2020-21, 2024-25) में जहानाबाद जिले के सभी ग्राम पंचायतों द्वारा “खुले में शौच से मुक्ति” का स्थायित्व तथा चरणबद्ध तरीके से “ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन” द्वारा जिले के सभी गांवों को ODF-Plus (खुले में शौच से मुक्ति के स्थायित्व सहित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन) बनाया जाना हैं, जिससे जिले के सभी ग्राम पंचायतों में “स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव” की परिकल्पना को साकार किया जा सके।
इसी परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आज जिले के हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत पंचायत कोकरसा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट का उद्घाटन किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी वार्ड कर्मी से उनका परिचय प्राप्त किया गया एवं कार्यक्रम का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने हेतु प्रेरित किया गया ।
पंचायत के सभी वार्डो में के सभी घरों से कचरा उठाव एवं उसके समुचित निपटान के साथ ही सूखे एवं गीले कचरे को अलग – अलग संधारित करने के लिए हरे एवं नीले रंग के डस्टबीन का वितरण भी किया गया ।
कचरा से कंचन के दिशा में एक और कदम बढाया गया है , पंचायत में उत्पन्न सभी प्रकार के कचरे को अपशिष्ट केंद्र पर लाकर उसे अलग अलग करते हुए उसका प्रोसेसिंग किया जाएगा और पंचायतों को सशक्त करने हेतु उसके राजस्व में वृद्धि की जायेगी जिससे पंचायत और सुदृढ़ हो सकेगा । पंचायतों में निर्माण होने वाले अपशिष्ट प्रसंस्करण केंद्र के बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त किया गया तथा जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने का आवश्यक निदेश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया । साथ ही गीला कचरा प्रबंधन के लिए कम्पोस्ट टैंक के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया। सभी उपस्थित स्वच्छताकर्मी एवं ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त किया गया कि LWM (तरल कचरा प्रबंधन) के तहत प्रत्येक नाली के पास सामुदायिक सोख्ता, जंक्शन चेम्बर, आउटलेट इत्यादि का निर्माण कार्य हो रहा है अथवा नही तथा जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निदेेश दिया गया ।
इस कार्यक्रम में , जिला समन्वयक जिला सलाहकार ठोस एवं तरल अपशिस्ट प्रबंधन, प्रखंड विकास पदाधिकारी ,प्रखंड समन्वयक माया यादव सभी चयनित स्वच्छता कर्मी ,वार्ड सदस्य ,उप मुखिया, मुखिया , एवं ग्राम पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment