अमित कुमार की रिपोर्ट :-
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने महा गठबंधन सरकार पर साधा निशाना, कहां कल देश के गृह मंत्री बिहार दौरे पर आ रहे है पर उनके आने पर महा गठबंधन के लोगों मे बहुत परेशानी है सवाल पूछ रहे है कि अमित शाह क्यूँ आ रहे है
।ऐसे मे सांसद ने तंजा कसते हुए कहाँ की क्या आपसे पूछ कर आयेगे क्या आपसे पासपोर्ट लेकर आयेगे , क्या मतलब है इसका ,सांसद मे कहाँ बिहार भारत का अंग है यहां गृह मंत्री ही नहीं कोई भी हिंदुस्तानी आ सकता है सांसद ने कहाँ की हम जा रहे है और प्रदेश की जनता को बताएंगे की कैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वाश घात किया कैसे लालू और नीतीश कुमार सिर्फ एक साथ राजनीति कुर्सी की लालच मे आए है एक साथ आए है भ्रस्टाचार पर समझौता करके ,,रविशंकर प्रसाद ने कहाँ की बिहार की जनता और देश की जनता नरेंद्र मोदी को फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी,,
वही शिवानंद तिवारी पर सांसद रवि शंकर प्रसाद ने जहां की अभी एक महीना ही हुआ है और आश्रम की बात हो रही,
इतनी जल्दी आश्रम की सियासत भी शुरू हो गई,आगे आगे देखिए होता है क्या,
मेरे लिए शिवानंद तिवारी का बयान कौतुहल का विषय है,
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने महा-गठबंधन के नेताओँ पर निशाना साधते हुए कहाँ की देश मे पूरी तरह सांप्रदायिक सद्भाव है लेकिन सुरक्षा पर समझौता नहीं होगा ,,रविशंकर प्रसाद ने महा-गठबंधन के लोगों से सवाल किया कि तीन तलाक का आपलोगों ने क्यूँ विरोध किया था आप सभी वोट बैंक की राजनीति करते है ,,हम देश की राजनीति कार्य है और करते है और करते रहेगे ।
रविशंकर प्रसाद ने महा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहाँ की दिन मे सपने देखने पर कोई पाबंदी नहीं है अब यह देश देवगौड़ा जी ,चंद्रशेखर और गुजराल के समय से बहुत आगे निकल गया है अब देश आशा मे जीता है और आशा आई है एक स्थाई सरकार से पूर्ण बहुमत की सरकार से जो नरेंद्र मोदी ने दिया है सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहाँ की हमे मजबूत सरकार चाहिए मजबूर सरकार नहीं चाहिए ।।
बाइट — रविशंकर प्रसाद ,भाजपा सांसद




