संतोष तिवारी की रिपोर्ट!
मुजफ्फरपुर में एसी खराब होने पर एक महिला चिकित्सक ने मरीजों को देखने से इंकार कर दिया । मरीजों की कतार बढ़ने पर वह मोबाइल में लगी रही । मरीज गुहार लगाते रहे । मामला मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच का है । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमें साफ साफ देखा जा रहा है कि महिला चिकित्सक के सामने मरीजों की कतार लगी हुई है । जबकि , कुछ मरीज बेंच पर लेटे हुए है । लेकिन , वे मरीज को देखने के जगह मोबाइल में लगी हुई है ।
बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर ने चेंबर का एसी खराब होने से मरीज को नहीं देखी । मरीज देखने से इंकार कर दी । इससे नाराज मरीज और उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया । इसकी सूचना पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड ने मरीज और उनके परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया । इस बीच महिला डॉक्टर चेंबर छोड़कर भी निकल गई । मरीज रोकने का भी प्रयास किया । लेकिन वह नहीं रुकी । ना ही अपना पक्ष मीडिया को दी ।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम में दर्जनों मरीज और उनके परिजन डॉक्टर से दिखाने उनके चेंबर पहुंचे थे । लेकिन , महिला डॉक्टर एसकेएमसीएच के प्रबंधन से नाराज थी । एसी खराब होने को शिकायत की थी । लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया । इससे वह ड्यूटी पर आई । कुछ देर अपने कुर्सी पर भी बैठी । हाथ में मोबाइल लेकर इस्तेमाल करते रही और चेंबर से बिना मरीज देखें निकल गई ।




