भागलपुर में जमीन व्यवसाई को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा

SHARE:

मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट :-

भागलपुर में अपराधीयों का मनोबल हाई है। मामला बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज का है। कुतुबगंज के रहने वाले अमरिंदर सिंह की अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। अमरिंदर सिंह जमीन व्यवसाई बताये जाते हैँ। मृतक के पुत्र मानस सिंह ने बताया कि मेरे पिताजी को करकु यादव एवं उनका दो भांजा और उसके साथ उमा यादव और सतीश यादव ने ताबड़तोड़ गोली मार कर मौत के घाट उतारा है। उन्हें मारने में करकु यादव का ही हाथ है। कुछ दिन पहले करकु यादव ने मेरे घर पर गोली चलाया था और रंगदारी भी मांगी थी। हमलोगों ने इसको लेकर थाने में केस दर्ज कराया था।
पुलिस करकु यादव को पकड़ थाने लाई थी । लेकिन कुछ ही देर में उसे बॉन्ड भरा कर छोड़ दिया गया था। अगर उसी वक़्त पुलिस सख्त एक्शन लेती तो आज मेरे पिता जीवित होते । घटना के बाद जिले में ह्ड़कंप मचा हुआ है, वही एक सप्ताह के अंदर दो बिजनेसमैन की हत्या से जिले के व्यापारी डरे सहमे हैँ! हमेशा की तरह मामले को लेकर प्रशासन छानबीन में जुटी है।

Join us on:

Leave a Comment