बेगूसराय जिला में नगर निगम एवं नगर परिषद चुनाव को लेकर 287 भवनों में 560 मतदान केन्द्र होंगे!

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट :-

सुरक्षित,स्वच्छ, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद।

बेगूसराय नगर निगम,बरौनी, तेघड़ा,बीहट,बखरी,बलिया नगर परिषद के 196 वार्ड 1 मेयर,1 उपमेयर, 5 मुख्य पार्षद एवं 5 उपमुख्य पार्षद के लिए आगामी अक्टूबर माह में होना है नगर निकाय चुनाव।

बरौनी से नीरज कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय जिला अंतर्गत बेगूसराय नगर निगम,बरौनी नगर परिषद,बखरी नगर परिषद,बलिया नगर परिषद,बीहट नगर परिषद,तेघड़ा नगर परिषद के सभी छह नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा जिला प्रशासन नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के स्वच्छ,निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित, सुरक्षित वातावरण में चुनाव संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है तथा इसको लेकर जिलास्तरीय सभी कोषांगों का गठन का कार्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किया जा रहा है।इसी क्रम में उन्होंने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के मद्देनजर जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों में सुचारू रूप से मतदान कार्यों का संपादन हेतु 287 भवनों में 560 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग बिहार से प्राप्त निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है।

जिले में 287 भवन में 560 मतदान केंद्रों, भवनों एवं मतदाताओं की कुल संख्या संबंधी विवरणी निम्न है

बेगूसराय में आगामी छह नगर निगम,परिषद चुनाव में कुल ( 4,63,699) चार लाख तिरछठ हजार छह सौ निन्यानवे मतदाताओं में(2,12,985) दो लाख बारह हजार नौ सौ पच्चासी महिला मतदाता एवं (2,40,705) दो लाख चालीस हजार सात सौ पांच पुरूष मतदाता एवं 09 थर्ड जेंडर मतदाताओं के लिए 287 भवन में 560 मतदान केन्द्र बनाया गये हैं।जिसमें बेगूसराय नगर निगम के 45 वार्ड में (113971) एक लाख तेरह हजार नौ सौ इकहत्तर पुरूष एवं (100723) एक लाख सात सौ तेइस महिला एवं 05 थर्ड जेंडर मतदाताओं के लिए 239 मतदान केन्द्र,बखरी नगर परिषद के कुल 27 वार्ड में कुल (36963) छत्तीस हजार नौ सौ तिरछठ मतदाताओं में (19277) उन्नीस हजार दो सौ सतहत्तर पुरूष एवं (17683) सत्रह हजार छह सौ तिरासी महिला व 3 थर्ड जेंडर मतदाताओं के लिए 45 मतदान केन्द्र,तेघड़ा नगर परिषद के 28 वार्ड में कुल (41489) इकतीस हजार चार सौ नबासी मतदाता में (22145) बाइस हजार एक सौ पैंतालीस पुरूष एवं(19344) उन्नीस हजार तीन सौ चौआलिस मतदाता के लिए 54 मतदान केन्द्र,बरौनी नगर परिषद के 31वार्ड में(52210) बावन हजार दो सौ दस मतदाता में (28009)अट्ठाइस हजार नौ पुरूष एवं (24201) चौबीस हजार दो सौ एक महिला मतदाता के लिए 67 मतदान केन्द्र,बलिया नगर परिषद के 28 वार्ड में (39431) उनचालिस हजार चार सौ इकत्तीस मतदाता में (20639)बीस हजार छह सौ उनचालिस पुरूष एवं (18792) अठारह हजार सात सौ बिरानवें महिला मतदाता के लिए 53 मतदान केन्द्र एवं बीहट नगर परिषद के 37 वार्ड के लिए (68906) अड़सठ हजार नौ सौ छह मतदाता में (36664) छत्तीस हजार छह सौ चौंसठ पुरूष एवं (32242) बत्तीस हजार दो सौ बयालीस महिला मतदाता के लिए 79 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।जिसके लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदाताओं के लिए अन्य सुविधाओं व्यवस्था की जाएगी।वहीं कुल 196 वार्ड 1 मेयर ,1 उपमेयर, 5 मुख्य पार्षद एवं 5 उपमुख्य पार्षद के लिए आगामी अक्टूबर माह में होना है नगर निकाय चुनाव।

Join us on:

Leave a Comment