अमित कुमार की रिपोर्ट :-
दिव्यांगो को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने कि प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की पहल
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश संयोजक सतीश राजू जी के नेतृत्व में उत्कर्ष ऑटिज्म सेंटर, पटना में दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किया गया। दिव्यांग लोगों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री जिवेश मिश्रा जी, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह सेवा पखवाड़ा प्रभारी डॉ राजेश वर्मा जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती सजल झा जी शामिल हुई एवं दिव्यांग लोगों को उपकरण वितरित किया।उक्त अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जिवेश मिश्रा जी ने कहा की प्रधानमंत्री जी ने दिव्यांग लोगों के हित में अनेको कार्य किए इस हेतु पार्टी ने उनके जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांग लोगों के सेवा हेतु उनके बीच कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित करने का निर्णय लिया और आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री मिश्रा ने कहा की ज्ञात हो की क्रीड़ा प्रकोष्ठ पूर्व में भी दिव्यांग खिलाड़ियों के हित में काम करते आई है एवं पूरे बिहार के दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित करने का कार्य किया है।




