ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा चौक के पास बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.
इधर पिटाई की सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस अधिकारी ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसकी पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है.
युवक की पहचान कन्हौली गांव निवासी विनोद शाह का पुत्र उत्तम कुमार बताया गया है. पुलिस ने बताया कि बाइक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा है लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है कार्रवाई की जाएगी!




