बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में एक बार फिर शूट आउट की घटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया । घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाश पुर गांव की है बताया जाता है कि आकाश पुर गांव निवासी 45 वर्षीय किसान हरि बोल अपने घर से गांव में ही दुकान पर जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि दुकान जाने के दौरान गांव के ही शराब माफिया कृष्ण मुरारी सिंह और डब्लू सिंह बाइक से पहुंचा और दो गोली मारकर फरार हो गया । दो गोली लगने से हरि बोल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायल के भाई रिटायर्ड फौजी ने बताया कि जिस तरह पिछले दिनों बेगूसराय में शूटआउट की घटना को अंजाम दिया गया था उसी तर्ज पर गांव के ही बदमाश डब्लू सिंह बाइक चलाते हुए पहुंचा और उसके पीछे सवार कृष्ण मुरारी सिंह ने उसे पिस्टल से दो गोली मार दी। परिजनों का आरोप है उसका किसी से ना कोई दुश्मनी है ना ही कोई विवाद है दबंगई की वजह से हरि बोल को दोनों ने गोली मारकर घायल कर दिया है,घटना की सूचना पर सिंघौल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बाईट- घायल के भाई




