कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):-
कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में भगवानपुर थाने की पुलिस ने देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। भगवानपुर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार की भगवानपुर थाना क्षेत्र के रमावतपुर गांव का रहनेवाले रामचेला बिंद का बेटा सरोज बिंद है। बता दें कि भगवानपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति कट्टा लेकर घूम रहा है। जिसके बाद भगवानपुर थाने की पुलिस अलर्ट हो गयी। और दिये गये गुप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थल पर पहुंची। रमावतपुर गांव में पहुंची भगवानपुर थाने की पुलिस ने हाथ में कट्टा लिए रमावतपुर गांव के रहनेवाला रामचेला बिंद का बेटा सरोज बिंद को धर दबोचा और पुलिस ने कट्टा को जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी। जहां पुलिस ने कट्टे के साथ पकड़ाये व्यक्ति को जेल भेजने के लिए कागजी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दी। इधर थानेदार ने बताया कि देसी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।




