Search
Close this search box.

जीतन राम मांझी का 78 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

हम पार्टी नेताओं ने केक काटकर मनाया अपने राष्ट्रीय संरक्षक जीतन राम मांझी का 78 वां जन्मदिन :- हम

पटनाः- 18 सितम्बर 2022 ( रविवार )
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने पार्टी नेताओं के साथ केक काट कर मनाया राष्ट्रीय संरक्षक का 78वां जन्मदिन । हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के संरक्षक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मॉंझी का 18 सितम्बर 2022 (रविवार) को उनके सरकारी आवास 12 एम. स्ट्रैण्ड रोड‌ पटना में हम पार्टी नेताओं द्वारा 78वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कहा कि हम अपने पार्टी के संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर हम सभी उनके स्वस्थ शतायु, दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं । हमारी पार्टी के सभी सदस्य परिवार के रूप में काम करते हैं, हम पार्टी नहीं हम परिवार हैं । आज उनके जन्मदिन पर यह हम संकल्प लेता है कि गरीबों की विकास के उद्देश्य से हम पार्टी का जो उन्होंने निर्माण किया है, हम उनके संकल्प और उनके सपनों को एक दिन निश्चित तौर पर साकार करेंगें ।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (सिकंदरा) विधायक प्रफुल्ल मांझी ने आज उनके जन्मदिन पर कहा कि आज पूरे प्रदेश में हर जिलों में आज हम पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़ी धूम-धाम से अपने राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का जन्मदिन धूमधाम से बनाई जा रही है । हम अपने पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
हम के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के 78 वें जन्मदिन पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बिहार सरकार में पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार, संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा, अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल वैश्यंत्री, राष्ट्रीय महासचिव ईं देवेंद्र मांझी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, राजीव बलमा बिहारी, गीता पासवान, संजर आलम, महेंद्र सदा, रामविलास प्रसाद, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विजय यादव, हरेंद्र श्रीवास्तव, अविनाश कुमार, मोहम्मद सरफुद्दीन, रघुवीर मोची, सुनील कुमार, मोहम्मद तनवीर उर रहमान, रंजन सिंह, डॉ धर्मेंद्र कुमार, ध्रुव लाल मांझी, बालेश्वर कुमार, अनिल कुमार रजक, संजय कुमार मांझी, द्वारिका पासवान, तनवीर आलम, जहांगीर आलम, एजाज आलम, मो रिजवी, मो लईख, मो पप्पू आलम आदि हम पार्टी नेताओं ने अपने पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर उनके लंबे स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना कर एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया ।

Leave a Comment

और पढ़ें