धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
रुकने का नाम नहीं ले रहा है बच्चा चोरी के अफवाह में लोगो को पिटाई
मोतिहारी एसपी के बार बार अपील के बावजूद लोग बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त लोगों की पिटाई करने से नही आ रहे है बाज
जिले में एक बार फिर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की लोग कर रहे है जमकर पिटाई और उसका गुप्तांग काट देने की दे रहे है धमकी
वायरल वीडियो देख युवक के परिजनों ने पताही पुलिस से लगाई गुहार
आवेदन में पिछले दस दिनों से बच्चे को बताया गायब
पुलिस से सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार
सरकार और प्रशाशन भले ही लाख जतन कर ले लेकिन बिहार सहित देश में बच्चा चोरी की अफवाह रुकने का नाम नही ले रहा है और इस अफवाह के कारण अबतक न जाने कितने बेगुनाह हिंसक भीड़ का शिकार होकर जीवन और मौत से जूझ रहे है ।कुछ ऐसा ही मामला बिहार के मोतिहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र से आई है जहां आप तस्वीरों में देख सकते है की कुछ मुस्लिम लोग एक विक्षिप्त युवक को बेरहमी से पिटाई कर रहे है ,,उसे उठा उठा कर पटक रहे है और उसके गुप्तांग काटने की धमकी भी दे रहे है और भीड़ तमाशबीन बनी हुई है । ये वीडियो चार रोज पहले की बताई जा रही है और ये पताही के ही किसी गांव का वीडियो है जिसमे एक युवक की बच्चा चोरी के आरोप में पिटाई हो रही है और विक्षिप्त युवक अपनी प्राणरक्षा की दुहाई दे रहा है ।तस्वीरें देखिए कैसे एक विक्षिप्त युवक भटकते हुए एक गांव में चला जाता है और लोग उसे बच्चा चोरी के आरोप में पिटाई कर रहे है ,,जो इन दोनो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।
वही इस मामले का दूसरा पहलू ये भी है की उक्त विक्षिप्त युवक पताही थाना क्षेत्र के ही भित घरवा गांव के जलालुद्दीन अंसारी का पुत्र सेराज अंसारी है और ये बचपन से ही मानसिक रूप से काफी कमजोर है और पिछले दस दिनों से अपने घर से लापता है ।सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को जब उसके परिजनों ने देखा तो वे सन्न रह गए और वे लोग दौरे दौरे पताही थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाने लगे ,,जिसका एफ आई आर कॉपी हमारे पास उपलब्ध है । आवेदन देख थानाध्यक्ष ने परिजनों को आश्वाशन दिया है की जल्द से जल्द उसके विक्षिप्त पुत्र को बरामद कर उन्हे सुपुर्द किया जाएगा ।
वही इस तरह की घटनाओं को लेकर मोतिहारी एस पी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को बच्चा चोरी की अफवाहों से बचने की अपील कर रहे है लेकिन जिले के लोग इसपर संज्ञान नही ले रहे है । सुनिए कैसे मोतिहारी के एस पी डॉक्टर कुमार आशीष ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लोगो से अपील कर रहे है और अफवाहों से बचने की हिदायत दे रहे है ।
बाइट :— डॉक्टर कुमार आशीष एसपी मोतिहारी
बाइट :—- लोगो से अपील करते मोतिहारी एसपी




