Search
Close this search box.

आपसी विवाद में 3 लोगों को तलवार से काटा, हालत गंभीर!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

आपसी विवाद में एक युवक ने तलवार से काट कर गंभीर रूप से तीन लोगों को किया घायल!

भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में आपसी विवाद में युवक द्वारा तलवार से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिनका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल आनंदी मंडल ने बताया कि घर में वह लोग सो रहे थे की देर रात रिश्ते में पोता लगने वाले बाजो मंडल के द्वारा घर पर आकर तलवार से हमला कर दिया गया। जिसमें उनकी पत्नी लालो देवी उनका 9 साल का पोता धनेश्वर मंडल हमले में घायल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घायल का कहना है कि उन्हें किसी बात की दुश्मनी नहीं थी। पोते के द्वारा क्यों हमला किया गया वह नहीं समझ पा रहे हैं। वही घटना के बाद नाथनगर पुलिस आरोपी बाजो की गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें