वैशाली गईंगरेप के एक आरोपी की धुनाई कर लोगों ने पुलिस को सौंपा

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। जंदाहा गैंगरेप कांड के एक आरोपी को महुआ में ग्रामीणों ने बच्चा चोर और मोबाइल चोर के शक पर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। तभी युवक ने खुद को स्वीकार किया कि जंदाहा गैंगरेप कांड के आरोपी है मुझे छोड़ दो-मत मारो, तभी ग्रामीणों ने चौकीदार की मदद से गैंगरेप के आरोपी को पुलिस को बुलवाकर सुपुर्द करवाया।

जंदाहा थाना क्षेत्र के बीते 8 सितंबर को गैंगरेप के एक आरोपी को महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत के मिर्चापुर गाँव से स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया है कि दुष्कर्म के आरोपी चेहरा ढके हुए था और भागने के फिराक में था तभी लोगों को संदिग्ध लगा और उसे पकड़ लिया जब लोगों ने उसकी पिटाई करना शुरू किया तो उसने कहा कि जंदाहा गैंगरेप कांड के आरोपी है मुझे छोड़ दो मत मारो।

तभी लोगों के द्वारा चौकीदार की मदद से महुआ थाने और जंदाहा थाना के पुलिस अधिकारी को जानकारी दी गई जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है कुल मिलाकर गैंग रेप कांड में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इस संबंध में महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि जंदाहा गैंग रेप कांड मामले में फरार चल रहे में से कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है अन्य फरार चल रहे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामला का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग टीम बनाकर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment