अवैध नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टर्स की अब खैर नहीं!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुज़फ्फरपुर जिला में अवैध नर्सिंग होम चलाने वाले और झोला छाप डॉक्टरों की खैर नहीं।मुजफ्फरपुर जिला में अवैध नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा सकरा प्रखंड के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के महिला मरीज की दोनों किडनी निकाले जाने मामले को लेकर मुजफ्फरपुर जिला का स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में तेजी से कार्रवाई करने जा रही है अवैध नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टर द्वारा मरीजों का शोषण और दोहन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टास्क फोर्स गठित कर कार्रवाई करने की दिशा में पहल करने जा रही है।

मुजफ्फरपुर जिला के सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि महिला मरीज की दोनों किडनी निकाले जाने मामले में कड़ी कार्रवाई के साथ पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।अब जिला में कार्यरत अवैध नर्सिंग होम और झोला छाप डॉक्टर को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

बाइट:-डॉ उमेश चंद्र शर्मा, सिविल सर्जन, मुज़फ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment