तेलंगाना के होटल में आग से 8 लोग जिंदा जले, पीएम ने जताया शोक!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में हादसा, 7 अस्पताल में

हैदराबाद : तेलंगाना के सिकंदराबाद के एक होटल में बीती आग लग गई। हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए। देर रात तक बचाव अभियान चला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की। हैदराबाद कमिश्नर सीवी आनंद ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में आग लगी। जिससे ऊपरी फ्लोर में धुंआ हो गया। कुछ लोगों ने इमारत से छलांग लगाई और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया। फायर टेंडर ने भी लोगों को बचाया। उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना। फायर ब्रिगेड की टीमों ने लॉज से लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन काफी धुएं के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई। लॉज से कुछ लोगों को बचा लिया गया। हम जांच कर रहे हैं कि घटना कैसे घटी। घटना में 8 लोगों मृत्यु हुई है जिसमें से 2 लोग चेन्नई, 3 दिल्ली, एक विजयवाडा और अन्य की पहचान हो रही है। 7 लोग अस्पताल में है, एक की हालत नाजुक है। मृतकों के शव उनके घर भिजवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है। महमूद अली ने कहा कि हमें लगता है कि बैटरी चार्जिंग पर लगाई थी जिसमें किसी वजह से ज़्यादा लोड होने की वजह से शॉर्ट सर्किट हो गया जिसकी वजह से आग लगी। लोगों की धुएं की वजह से जान गई। यहां जितने लॉज हैं उनकी जांच की जाएगी। इस बिल्डिंग में आग को लेकर सारी सुरक्षा ली गई थी। बिल्डिंग और इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मालिक फरार हैं लेकिन उनको जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा। घटना होने के बाद पुलिस तुरंत उनके घर पर गई थी लेकिन वह घर पर नहीं मिले। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीएम मोदी ने दी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने से हुए लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
फायर व इलेक्ट्रिक विभाग करेगी जांच
इस घटना पर नॉर्थ जोन DCP चंदना दीप्ति बताया कि आग कल रात करीब 9:30 बजे बेसमेंट में लगी थी, जहां इलेक्ट्रिक बाइक रखी थीं। सबसे पहले आग कहां लगी इसकी सूचना नहीं है। आग की वजह से काफी धुआं था जिसकी वजह से लोग कूदने लगे थे जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाया। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह की फायर और इलेक्ट्रिक विभाग जांच करेगी। आग लगने वाली इमारत और लॉज के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम के मालिकों और लॉज के मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Join us on:

Leave a Comment