रवि शंकर शर्मा :-
बेगूसराय में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पटना प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है, पटना कर हथिदह थाना द्वारा राजेंसेतु पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही है, थानाध्यक्ष राकेश रंजन के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के द्वारा वाहनों की तलाशी ली जा रही है,राजेंद्र सेतु ही बेगूसराय से पटना को जोड़ने का एकमात्र रास्ता है, इस घटना ने प्रशासन से लेकर पब्लिक की नींद उड़ा दी है, देश में इस किस्म की सम्भवतः ये पहली वारदात है, ज़ब निर्दोष व्यक्तियों कों इस तरह रुक रुक कर गोली मारी गई है, घटना की शुरुआत बेगूसराय जिले के बछवाड़ा से हुई थी, और चकिया थाना के थर्मल गेट तक अपराधियों ने निर्दोष लोगों को गोली मारी है, घटना के बाद बेगूसराय के DIG और एस पी खुद पेट्रोलिंग और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहें हैँ, गोली लगने वालों की अभी तक कुल संख्या 9 हैजिसमें एक की मौत हो चुकी है,हालांकि इसमें वृद्धि की भी संभावना है.
इस बीच बेगूसराय पुलिस ने सीसीटीवी तस्वीर जारी की है जिसमें एक हीरो की बाईक पर दो अपराधी नजर आ रहें हैँ. हम सीसीटीवी की तस्वीरें आपसे साझा कर रहें हैँ, इसे गौर से देखें और
अगर आपको कहीं इस प्रकार का शख्स दिखाई दे या किसी पे शक हो तो स्थानीय थाना कों तुरंत इसकी सूचना दें.





