बिजली चोरी करते 10 लोग रंगे हाथ धाराये, प्राथीमिकी दर्ज!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को टीम ने मीटर बाइपास कर एवं बिजली बिल बकाया रहने के कारण विद्युत कनेक्शन काट देने के बाबजूद भी चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए दस लोगो को रंगे हाथो पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के समरकंद, अलगना, घोरहट सलारपुर, सहबाजापुर आदि गावो में मीटर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करते हुए 11 लोगो को पकड़ा गया। पकडे गये लोगो में सीटू पर 10630 लालदेव साव पर 23915 बिसेश्वर दास पर 17576 सुधीर कुमार पर 23890 गौतम कुमार प्रसाद पर 63044 फुलेन्द्र बिन्द पर 5976 नरेंद्र कुमार पर 19142 धनंजय शर्मा पर 9718 चंद्रशेखर शर्मा पर 11360 बैजनाथ शर्मा पर 10125 एवं अजय शर्मा पर 9732 रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है।

Join us on:

Leave a Comment