रिपोर्ट -अनमोल कुमार!
अखिल भारतीय मेहतर समाज एवं राउत मेहतर पंचायत के द्वारा पटना मे आयोजित मेहतर जाति अधिकार सम्मेलन संपन्न हुआ
पटना। IMA हॉल, गाँधी मैदान,पटना मे अखिल भारतीय मेहतर समाज एवं राउत मेहतर पंचायत के तत्त्वधान मे मेहतर जाति अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया , जिसमे अखिल भारतीय मेहतर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संस्थापक, प्रदेश कार्यकारिणी एवं राउत मेहतर पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्य सरंक्षक सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्तिथि रही। इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय मेहतर समाज बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार राउत जी एवं राउत मेहतर पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी वर्मा कुमार जी ने की।
सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर दीपक प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पित कर मेहतर जाति अधिकार सम्मेलन की शुरुवात की गयी।
बैठक में मेहतर समाज के वरिष्ठ समाजसेवीगण, युवा साथीगण एवं महिलाओं ने भाग लिया और मेहतर समाज के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनैतिक उत्थान हेतु अपना अपना वक्तव्य रखा।
मेहतर जाति अधिकार सम्मेलन में उपस्थित राउत मेहतर पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी नेतृत्व कर्ता श्री वर्मा कुमार जी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शोषित,पिछड़ा वंचित मेहतर जाति के उत्थान हेतु बिहार में “राज्य सफाई कर्मचारी आयोग” एवं अन्य आयोगों का जल्द से जल्द गठन होना चाहिए। उसमे मेहतर को भागीदारी मिलनी चाहिए,इसके लिए सरकार से मांग करते है ।
अखिल भारतीय मेहतर समाज के दिलीप राउत ने अपने संबोधन में कहा कि आज़ादी के बाद से ही मेहत्तर समाज को उसके समानुपातिक प्रतिनिधित्व से वंचित रखा गया जिसके कारण मेहत्तर समाज मुख्य धारा से पिछड़ गया है।
बिहार प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना राउत जी ने कहाँ कि विधानपरिषद, लोकसभा एवं राज्यसभा में भी मेहत्तर जाति की भागीदारी से वंचित रखा गया है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने भी अनुसूचित जातियों में अंतिम पायदान पर खड़े मेहत्तर जाति को उनके राजनैतिक प्रतिनिधित्व से वंचित रखने का काम किया है। इसलिए हमें अपने प्रतिनिधित्व के लिए एकजुट होकर सड़क से सदन तक की लड़ाई के लिए जागृत और तैयार रहने की आवश्यकता है।
प्रदेश महासचिव श्री प्रीतम कुमार जी ने कहा कि बिहार मे मेहतर जाति को 10% आरक्षण का लाभ दे बिहार राज्य सरकार ताकि मेहत्तर समाज भी मुख्य धारा से जुड़ कर आत्मनिर्भर बन सके।
अन्य राज्यों से आये गणमाण्यों मे मौजूद सभी गणमान्य पदाधिकारियों ने अपनी अपनी महत्वपूर्ण विचार समाज के बीच रखते हुए मुख्य एजेंडों पर सहमति जताई एवं उसे और कैसे गति प्रदान हो उसपर भी अपनी विचार व्यक्त की।
अंत मे इस मेहतर जाति अधिकार सम्मेलन की मुख्य मांगे बिहार सरकार से कि:-
- सरकार सफाई कर्मचारियों के पद को समाप्त की है, उन्हे वापस लिया जाए एवं उनकी बहाली प्रक्रिया लागू हो।
2 . जिस स्थान पर सफाई कर्मी बसे हुए है उस स्थान पर मेहतर जाति को पक्का मकान बनाकर दी जाये।
3 . मेहतर समाज के लड़का लड़कीयो को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रशिक्षण देकर सरकारी सेवा मे नियोजित किया जाए।
4 . केंद्र सरकार मे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग गठित हे और अन्य राज्यों मे भी सफाई कर्मचारी आयोग गठित है, ठीक उसी प्रकार बिहार में भी जल्द राज्य सफाई कर्मचारी आयोग गठन किया जाए।
5 . बी.पी.एस.सी, आई.ए.एस, नीट, एडवांस की तैयारी हेतु मेहतर जाति के शिक्षित छात्र- छात्राओं को कोचिंग व्यवस्था की जाए। - राज्य सरकार सफाई कार्य के निजीकरण ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करें।
7 . निजी विधालयों, उच्च शिक्षा क्षेत्रों मे मेहतर समुदाय के छात्र छात्राओं को निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था हो।
8 . लोकसभा, राज्यसभा, विधानपरिषद, बिहार राज्य अनुसूचित आयोग, बिहार महादलित आयोग, भारत सरकार, राज्य सरकार मे आयोग, एवं विभिन्न विभागो मे कमिटियों मे मेहतर जाति को प्राथमिकता देकर मनोनीत किया जाए।
इस बैठक का समापन राउत मेहतर पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी बैजनाथ गांधी जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देते हुए किया गया।
बैठक में गरिमामयी उपस्तिथ:-
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कृष्णा राम, संस्थापक दिलीप राउत, राउत मेहतर पंचायत के वर्मा कुमार जी, प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना राउत, प्रदेश महासचिव प्रीतम कुमार , राम कुमार, पूर्व पटना जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राउत, पूर्व पटना जिला संगठन सचिव संतोष कुमार, सचिव नितीश कुमार एवं समाज के अन्य गणमान्य महिला-पुरुष।




