ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। बीते देर शाम से घर गायब मासूम बच्चे का घर के पास पोखर से बरामद हुई हैं जिसको लेकर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गया है। पोखर में शव मिलने की जानकारी जंदाहा थाना के पुलिस अधिकारी दी गई। मौके से पुलिस पहुच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
मृतक किशोर अरनिया गांव निवासी राम नरेश राय का आठ वर्षीय पुत्र रौशन कुमार बताया गया है जो कि बीते शनिवार की शाम से वह गायब था। परिजनों को अंदेशा था कि कोई उसे अपहरण कर लिया होगा और किशोर को काफ़ी हद तक परिजनो ने खोजबीन किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला परिवार के लोग टकटकी लगाए बैठे ही थे की सुबह में कुछ लोगो की नजर पोखर की शव पर पड़ी वैसे ही उसकी पहचान की गई है।
इधर जंदाहा थाना के पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालाकि परिजनो किसी पर हत्या करने का आरोप नही लगाया है परिजनो द्वारा बताया गया है कि बच्चा था हो सकता है स्नान करने गया होगा तो गहरे पानी में चला गया है जिससे किशोर की मौत हो गई है।




