तख़्त श्री हरमन्दिर गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी ने की राजद सुप्रीमो से मुलाक़ात!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-


राजनीतिक में उतार-चढ़ाव का खेल बहुत पुरानी है यश प्राप्त करने के लिए राजनीतिक में राजनीतिकज्ञ किस कदर एक- दूसरे से दूर और एक दूसरे से गले मिल जाते हैं यह बाते अब राजनीतिज्ञों तक सीमित नहीं रही। इस खेल की एक कड़ी अब धार्मिक स्थलों जुड़ गई है। जिस का नजारा सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की जन्म स्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में भी देखने को मिली जहां प्रबंधक कमेटी के एक गुट के लोग बिहार में फिजा बदलते हैं अपने रुख बदल दिए और राजनीतिक की शरण में चले गए । गौरतलब है कि पिछले दिनों तेलंगाना के मुख्यमंत्री कुमार चंद्रशेखर राव के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव तख्त श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आए थे आने के क्रम में कमेटी के लोगों ने उन से प्रभावित होकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत के बारे में जानकारी ली बाद में कमेटी के सचिव हरवंश सिंह सलूजा ने राजद सुप्रीमो से मिलने की इच्छा जाहिर की थी जिस पर उन्हें राजद सुप्रीमो से मिलने का आमंत्रण मिला । सचिव के देखरेख में तख्त के अधीक्षक सरदार दलजीत सिंह प्रबंधक सरदार दिलीप सिंह पटेल , सतनाम बग्गा सहित अन्य लोगों ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की लंबी दीर्घायु के लिए गुरु महाराज का प्रसाद लेकर उनके निवास स्थान जाकर उनसे मिला और कुशल क्षेम जानी। इस मौके पर सचिव ने लालू प्रसाद यादव हलवा व प्रसादा दी साथ ही गुरु महाराज से प्रार्थना की व दीर्घायु रहे।

Join us on:

Leave a Comment