बिहार सरकार हर मोर्चे पर फेल- लोजपा (R)

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के रतनी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष प्रीतम भारती के अध्यक्षता में रतनी प्रखंड में पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक रखी गई जिस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन शर्मा थे बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार हर एक मोर्चे पर फेल साबित हो रही है चाहे शिक्षा की बात की जाए या स्वास्थ्य की बात की जाए सभी जगह पर बिहार सरकार फेल साबित हो रही है बिहार में अपराध की भी बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है बिहार को विकास के लिए चिराग पासवान जी का नेतृत्व बहुत जरूरी है चिराग पासवान ही एक ऐसा नेता है जिन्होंने बिहार और बिहारियों के बारे में चिंता करते और हर एक कार्यकर्ता को नेता को बिहार की कमान देने के लिए एड़ी चोटी एक करने की जरूरत है सभी पंचायत अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने-अपने पंचायत में हर एक बूथ पर 10 युथ का संकल्प लेकर जाएं और बूथ कमेटी जल्द से जल्द अपने पंचायत अध्यक्ष को सौंपने का काम करें और 8 सितंबर को बिहार प्रदेश के संगठन मंत्री जहानाबाद में आ रहे हैं और उस बैठक में पूरे पंचायत अध्यक्ष को आना अनिवार्य है इस बैठक में जिला प्रधान महासचिव छोटे लाल पासवान जिला महासचिव नवल पासवान जिला सचिव रूद्र शर्मा मिथिलेश पासवान मुन्ना कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment