पितृपक्ष मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

पितृपक्ष मेला अवधि में मेला क्षेत्र में रहे लाइट की मुकम्मल व्यवस्था गया, *आगामी 9 सितम्बर से गया में पितृपक्ष मेले की शुरुआत हो जाएगी। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर तैयारियां काफी तेजी से चल रही है। पितृपक्ष के दौरान लाखों लोग गया आते है। जो अपने पितरों के मोक्ष की प्राप्ति के लिए तर्पण करते हैं। विभिन्न राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों को मेला क्षेत्र में कही भी अंधेरा/ ब्लैक स्पॉट न रहे इसी को लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने मध्य रात्रि को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों, विभिन्न पार्किंग स्थलों, विभिन्न सड़को का घूम घूम कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा गया कॉलेज खेल परिसर पार्किंग स्थल ने पर्याप्त रोशनी के व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ जगहों पर लाइट की व्यवस्था कम रहने पर उन्होंने नगर आयुक्त तथा नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि खेल परिसर पार्किंग स्थल में तथा मेन सड़क से खेल परिसर के अंदर तक सभी रास्तों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था को सुनिश्चित करावे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी पार्किंग स्थल हैं, सभी मे मेन सड़क से पार्किंग स्थल जाने का रास्ता तथा पार्किंग स्थल मैं पूरी रोशनी की व्यवस्था रखें। सभी पार्किंग स्थलों को समतल करवाएं ताकि वाहनों को सुगमता से पड़ाव कराया जा सके। साथ ही टेंट पंडाल को मजबूती से बनवाये। पर्याप्त पानी की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करावे। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन, समीर तकया, चांद चौरा होते हुए विष्णुपद देवघाट में रोशनी के व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने देवघाट में और अधिक संख्या में लाइट लगवाने का निर्देश दिए साथ ही रबड़ डैम के ऊपर स्टील ब्रिज पर और अधिक संख्या में लाइट लगवाने का निर्देश दिए उन्होंने कहा कि स्टील ब्रिज से होते हुए सीताकुंड जाने के रास्ते में बैरिकेडिंग तथा लाइट और अधिक संख्या में लगवाए। इसके उपरांत बाईपास होते हुए सीताकुंड तथा सीताकुंड होते हुए खाटकाचक नैली रोड में रोशनी की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन से मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा मिले इसे सुनिश्चित करावे। हर हाल में रोशनी की पूरी व्यवस्था रखें। जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त गया नगर निगम को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें। मेला क्षेत्र में पड़े विभिन्न स्थानों के कचरा को रातों-रात सफाई करावे। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि भूसुंडा पार्किंग स्थल से रबर डैम स्टील ब्रिज तक के रास्तों में रोशनी की व्यवस्था आवश्यक है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को लाइट लगवाने का हिदायत दी। मध्य रात्रि में भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीसीएलआर सदर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment