लोजपा (R) की समीक्षा बैठक में शामिल हुये नेता-कार्यकर्त्ता!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष समर कांत शर्मा के अध्यक्षता में मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी की समीक्षा बैठक रखी गई थी उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमंत शरण प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी जी बैठक को संबोधित करते हुए हेमंत शरण ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी एक पार्टी है जो सभी समाज के साथ-साथ बिहार की बात करती है और हमारे नेता आदरणीय चिराग पासवान जी हमेशा बिहार एवं बिहारियों के बारे में सोचते रहते हैं अगर कहीं भी जहरीली शराब से मृत्यु होती है तो वहां सरकार नहीं जाते हैं सरकार के लोग नहीं जाते हैं लेकिन हमारे आदरणीय नेता चिराग पासवान जरूर जाते हैं हमारे नेता सोचते रहते हैं कि बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट हो जिससे बिहारियों को गर्व महसूस हो जिस प्रकार बिहार के ही लोग बिहार से बाहर शिक्षण संस्थान बनाए हुए हैं और सबसे ज्यादा अगर वहां छात्र है तो बिहारियों है तो आखिर में सरकार की नाकामी के कारण ही ए शिक्षण संस्थान बिहार में नहीं खुल सका इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि आने वाला भविष्य लोजपा की है और हमारे नेता को बिहार की जनता अपनी निगाहों से देख रही है और देख रही है लोगों के जुबान पर बिहार के भविष्य के लिए अगर कोई नेता नजर आता है तो चिराग पासवान भी है इस बैठक में जिला प्रधान महासचिव छोटे लाल पासवान जिला उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार जिला महासचिव सुरेंद्र पासवान धरनाई पंचायत के पंचायत अध्यक्ष रविंद्र पासवान कुमरडीह पंचायत के अध्यक्ष रवि रंजन कुमार सुमेरा पंचायत के दिलीप कुमार मुकेश वर्मा अमित कुमार कर्मा मांझी साकेत कुमार मृत्युंजय कुमार शंभू मालाकार शहीद सभी पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कमेटी के सदस्य उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment