अमित कुमार की रिपोर्ट :-
पटना के नौबतपुर में दोस्त ने कर दिया दोस्त की हत्या, कोचिंग से घर आने के दौरान मारा चाकू, लव अफेयर में हत्या की चर्चा तेज
पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के शहर रामपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम आपसी विवाद में एक साथी ने अपने ही साथी को कोचिंग से घर आने के दौरान चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान शहर रामपुर गांव निवासी अरुणजय महतो का इकलौता पुत्र रौशन कुमार 18 वर्ष के रूप में हुई है। ग्रामीणों में चर्चा के मुताबिक हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है। जिस पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने गयी। नौबतपुर थानाअध्यक्ष रफिकुर रहमान ने कहा कि आरोपी दोस्त कबीर यादव को गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। आरोपित से पूछताछ के बाद पूरा सच सामने आएगा।
बाइट-मृतक के परिजन




