बाईक चोरी करते धराया दो युवक, लोगों ने बंधक बना कर पीटा, पुलिस ने बचाई जान!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

नौबतपुर : मत मारिए भैया, कहता रहा युवक, बाइक चोरी करते दो युवक धराया तो, लोगों ने घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवां गांव में शुक्रवार की दोपहर बाइक चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेराबंदीकर पकड़ लिया और दोनों को बंधक बनाकर कई घंटे तक थप्पड़ और घूंसों से धुनाई कर दी। इस दौरान दोनों ने ग्रामीणों से मत मारिए भैया.. कहता रहा। लेकिन उसकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी। बाद में सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने के पुलिस ने दोनों को लोगों के चंगुल से छुड़ा कर अपने साथ थाने ले गयी। पुलिस ने दोनों के पास से कई मास्टर चाबी बरामद किया है। गिरफ्तार चोरों ने नौबतपुर के इलाके में कई बाइक की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार दोनों चोरों की पहचान नेउरा ओपी थाना क्षेत्र के मखदुमपुर निवासी जितेंद्र कुमार और दूसरा भोला उर्फ युवराज के रुप में हुई है। बताया जाता है कि नौबतपुर के गोनवां निवासी टुन्नू मांझी की बाइक सदिसोपुर से शुक्रवार को अचानक चोरी हो गयी। चोरी की सूचना मिलते ही गांव के युवक बाइक की तलाश में इधर उधर घूमने लगे। इसी बीच लोगों ने शक के आधार पर जितेंद्र कुमार और भोला को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। लोगों से बचने के लिए जितेंद्र कुमार और भोला ने बाइक बरामद कराने की बात कही। तक ग्रामीणों ने दोनों युवक से एक जगह जाकर चोरी गयी बाइक को बरामद कर लिया। इधर, नौबतपुर थानाध्यक्ष रफिकुर रहमान ने कहा कि दोनों आरोपित से इलाके से चोरी हुई बाइकों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment