कार्तिक सिंह मामले पर बोले मंत्री शमीम अहमद, क़ानून अपना काम कर रही है!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री सह विधि मंत्री शमीम अहमद ने पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह की जमानत खारिज होने के सवाल पर कहा कि बिहार में कानून का राज है और कानून अपना काम करेगी। दरअसल दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पंहुचे प्रभारी मंत्री शमीम अहमद लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। दौरे के दूसरे दिन आज परिसदन में प्रेस वार्ता कर मंत्री शमीम अहमद ने कहा कि बेगूसराय में गंगा से सटे आधा दर्जन प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति है वहीं दूसरी ओर सुखा भी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था की गई है बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर तरह के राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया है। बाढ़ क्षेत्र में किचन, मेडीकल कैंप चलाया जा रहा है। कोई अधिकारियों को सूखाग्रस्त क्षेत्रों का भी निरीक्षण कर चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है लोगों को भी सरकारी राहत दिया जाए। अधिकारियों के साथ बैठक की थी कई प्रखंडों के बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया था। मंत्री ने कार्तिकेय सिंह की जमानत खारिज होने के सवाल पर कहा कि बिहार में कानून का राज है और कानून अपना काम कर रही है वहीं सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने के सवाल पर कहा कि यह महागठबंधन के वरिए नेता लगें हुए हैं वो हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं
बाईट- शमीम अहमद, प्रभारी मंत्री

Join us on:

Leave a Comment